मुख्यमंत्री सारथी योजना के सिलाई-नर्सिंग केंद्र का नेहा साहू ने किया निरीक्षण
नेहा साहू ने छात्राओं से सुविधाओं की ली जानकारी,खराब सिलाई मशीनों को जल्द दुरुस्त कराने का दिया सुझाव


लातेहार। रविवार को विधायक के निर्देशानुसार नेहा साहू ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के सिलाई एवं नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में छात्राओं के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था है।
निरीक्षण के दौरान नेहा साहू ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों से भोजन की गुणवत्ता, प्रशिक्षण के दौरान सिलाई का कार्य सही तरीके से सिखाए जाने तथा हॉस्टल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की।
इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सिलाई मशीनों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में कुछ सिलाई मशीनें खराब स्थिति में मिलीं। नेहा साहू ने खराब मशीनों की मरम्मत कराकर छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।
केंद्र के इंचार्ज शेखर द्विवेदी ने नेहा साहू की बातों को गंभीरता से सुना और खराब मशीनों को जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
![]()





