मनिका में शान से लहराया तिरंगा,स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का उत्साह
स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
मनिका प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे गरिमामय, उल्लासपूर्ण और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। प्रखंड के सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक
दलों के कार्यालयों, थाना, पंचायत भवन सहित विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आन-बान-शान के साथ फहराया गया।
इस अवसर पर लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। विभिन्न ध्वजारोहण कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, बीआरसी कार्यालय में बीडीओ संदीप कुमार, थाना परिसर में थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय, झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सकेन्दर बड़ा उरांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी क्षितिज कुजूर, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव ने ध्वजारोहण किया।
इसके अलावा दलित मोर्चा के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेश राम, पूर्व उपमुखिया सह कांग्रेसी नेता मिसर यादव, कांग्रेस मीडिया प्रभारी सरयू यादव, मनिका पंचायत सचिवालय में मुखिया सत्येंद्र कुमार सिंह तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव सुरेंद्र भारती एवं अंचलाधिकारी अमन कुमार समेत प्रखंड एवं अंचल प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे मनिका प्रखंड में दिनभर देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
![]()




