Views: 3
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने को लेकर क्षेत्रीय कर्मियों का प्रशिक्षण

लातेहार। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए बुधवार को विकास भवन स्थित उप विकास आयुक्त के सभागार में क्षेत्रीय कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण में उपायुक्त ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति की तस्वीर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनगणना से जुटाए गए आंकड़ों का उपयोग विभिन्न योजनाओं और नीतियों के निर्माण में किया जाता है। इसलिए आंकड़ों का सही और प्रमाणिक होना जरूरी है।

उन्होंने क्षेत्रीय कर्मियों से प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी, नियमों और कार्यप्रणाली को गंभीरता से समझने की अपील की। साथ ही क्षेत्र में काम करते समय सभी निर्धारित निर्देशों का पालन करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए आंकड़ों का संग्रह और सत्यापन सावधानी, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को आवश्यक सूचनाएं जुटाने, अभिलेखों की जांच करने तथा निर्धारित प्रपत्रों में सही जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। क्षेत्र भ्रमण के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी प्रशिक्षकों ने आवश्यक जानकारी दी।

प्रशिक्षण में लातेहार, चंदवा और नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र के जनसेवक, राजस्व उप निरीक्षक और पंचायत सचिव शामिल हुए। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी ओमेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment