Views: 23
0 0
छात्र हितों कीअनदेखी के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

छात्र हितों कीअनदेखी के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

लातेहार। छात्र-छात्राओं के हितों की अनदेखी और जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित अत्याचार के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, लातेहार ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। कार्यक्रम झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव के नेतृत्व…

छात्र हितों कीअनदेखी के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला
Read Time:2 Minute, 3 Second
छात्र हितों कीअनदेखी के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

लातेहार।

छात्र-छात्राओं के हितों की अनदेखी और जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित अत्याचार के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, लातेहार ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। कार्यक्रम झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

छात्र हितों कीअनदेखी के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। झामुमो नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और केंद्र सरकार को उनकी समस्याओं का लोकतांत्रिक तरीके से समाधान करना चाहिए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की भी मांग की गई।

कार्यक्रम में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, झामुमो जिला समिति, महिला मोर्चा, नगर एवं प्रखंड समितियों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports