Views: 49
0 0
लातेहार में पिता की हत्या पर बेटे ने लगाई न्याय की गुहार, कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार में पिता की हत्या पर बेटे ने लगाई न्याय की गुहार, कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत

लातेहार संवाददाता:लातेहार सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ निवासी डब्लू पासवान ने अपने पिता की हत्या के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने एसपी को आवेदन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया…

लातेहार में पिता की हत्या पर बेटे ने लगाई न्याय की गुहार, कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत
Read Time:2 Minute, 37 Second
लातेहार में पिता की हत्या पर बेटे ने लगाई न्याय की गुहार, कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत

लातेहार संवाददाता:
लातेहार सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ निवासी डब्लू पासवान ने अपने पिता की हत्या के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने एसपी को आवेदन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे उनके पिता शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लातेहार रेलवे स्टेशन से मुर्मू रोड जाने वाली सड़क पर स्थित एक लकड़ी डिपो के पास कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोप है कि नावागढ़ (मंजराही टोला) निवासी भोला मियाँ, उनके पिता गुढल खान उर्फ हसीफ मियाँ और अन्य लोगों ने मिलकर उनके पिता के साथ मारपीट की और शादी के लिए रखे गए 50 हजार रुपये नगद लूट लिए।

लातेहार में पिता की हत्या पर बेटे ने लगाई न्याय की गुहार, कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत

डब्लू पासवान के अनुसार, हमलावरों ने उनके पिता के माथे पर गंभीर वार किया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आशिष पासवान ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। पहचान होने पर उन्हें मोटरसाइकिल से सदर अस्पताल लातेहार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अगले दिन पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

उन्होंने बताया कि उनकी बहन का तिलक कार्यक्रम 20 अप्रैल को निर्धारित था, जिसके लिए उनके पिता रिश्तेदारों को निमंत्रण देने गए थे। डब्लू पासवान ने आरोप लगाया कि सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ हत्या और लूट के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Loading

लातेहार में पिता की हत्या पर बेटे ने लगाई न्याय की गुहार, कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports