गोमिया में भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन सख्त, कंपनियों को पेयजल केंद्र लगाने का निर्देश


संवाद सहयोगी, स्वांग: गोमिया प्रखंड में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव (लू) की स्थिति को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव महतो ने अहम पहल की है। बढ़ते तापमान के कारण आमजन और राहगीरों को हो रही पेयजल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से बीडीओ ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न औद्योगिक कंपनियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
बीडीओ ने आईईपीएल ओरिका, ओएनजीसी बोकारो, टीटीपीएस ललपनिया और सीसीएल कथारा सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने-अपने पोषक (प्रभावित) क्षेत्रों में पेयजल केंद्र (वाटर बूथ/पियाऊ) स्थापित करने को कहा है।
निर्देश के मुख्य बिंदु:
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे हाट-बाजार, पूजा स्थल, बस स्टैंड, स्कूल और मुख्य मार्गों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाए।
- राहगीरों और स्थानीय लोगों को गर्मी में पानी के लिए भटकना न पड़े, इसकी सुनिश्चित व्यवस्था हो।
- कंपनियां अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत पेयजल केंद्रों का संचालन और रख-रखाव करें।
वर्तमान स्थिति:
गोमिया प्रखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्तर नीचे जाने लगा है, जिससे कई गांवों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पंचायत समिति सदस्यों ने भी हालिया बैठक में पानी और बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
![]()




