रिपोर्टर प्रेम कुमार साहू
घाघरा/गुमला:- घाघरा प्रखंड में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ खनन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। खनन निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान डुको स्थित नदी किनारे भारी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण पाया गया।
मौके पर करीब 40 हजार सीएफटी अवैध बालू जमा होने की पुष्टि हुई है।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग ने घाघरा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध खनन और भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस तरह के गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।