Read Time:1 Minute, 15 Second
बरहेट संवाददाता।
बरहेट थाना क्षेत्र के लवली गांव स्थित सीरीज टोला में एक 19 वर्षीय विवाहिता मुन्नी किस्कू, पत्नी राजेश मढैया, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही बरहेट थाना के एसआई बिंदु कुमार साह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर साहिबगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस विभिन्न कोणों से जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हैं। कुछ लोग इसे परिवारिक कलह का परिणाम बता रहे हैं, जबकि कुछ अन्य अलग-अलग कारणों का उल्लेख कर रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और अफसोस का माहौल है।
पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,