Views: 73
0 0
पलामू में पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

पलामू में पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर स्थित समाहरणालय के दूसरे तल्ले के सभागार में सोमवार को केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के सही क्रियान्वयन और पारदर्शिता…

पलामू में पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित
Read Time:3 Minute, 20 Second
पलामू में पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर स्थित समाहरणालय के दूसरे तल्ले के सभागार में सोमवार को केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के सही क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कार्यशाला में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं—इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना—के सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में पंचायत एवं ग्राम स्तर पर सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें लाभुकों का भौतिक सत्यापन तथा दस्तावेजों की जांच की जाएगी। ग्राम सभा, लाभुक सभा एवं वार्ड सभा के बाद प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

पलामू में पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित

इसके पश्चात कृत कार्रवाई प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक मुद्दों को जिला एवं राज्य स्तर की जनसुनवाई के लिए अग्रसारित किया जाएगा। साथ ही अंकेक्षण कैलेंडर के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं एनएसए स्लिप वितरण पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से अयोग्य, मृत एवं पलायन कर चुके लाभुकों की पहचान भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशिक्षण में निर्देश दिया गया कि प्रारंभिक बैठकों में जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, बैंक कर्मी सहित अन्य संबंधित लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

सामाजिक अंकेक्षण के लिए लाभुकों को आधार कार्ड, वोटर आईडी, दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के लिए पूर्व सूचना देने की बात कही गई।

मौके पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पीयूष, विभिन्न बीडीओ-सीओ, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीआरपी एवं बीआरपी सदस्य सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports