Views: 84
0 0
बरहरवा में प्रतिभा खोज परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान, विद्यालय को मिला ‘उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान 2025-26

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा में प्रतिभा खोज परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान, विद्यालय को मिला ‘उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान 2025-26

बरहरवा : बाबूलाल नंदलाल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में मंगलवार को प्रतिभा खोज एवं चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए पुरस्कृत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आजाद एवं मुख्य अतिथि बरहरवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक आनंद द्वारा भारत…

बरहरवा में प्रतिभा खोज परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान, विद्यालय को मिला ‘उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान 2025-26
Read Time:2 Minute, 39 Second
बरहरवा में प्रतिभा खोज परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान, विद्यालय को मिला ‘उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान 2025-26

बरहरवा : बाबूलाल नंदलाल बोहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में मंगलवार को प्रतिभा खोज एवं चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए पुरस्कृत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आजाद एवं मुख्य अतिथि बरहरवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक आनंद द्वारा भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने दीपक आनंद को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि सतयुग से ही देवर्षि नारद पत्रकारिता के प्रतीक रहे हैं और वर्तमान समय में पत्रकार समाज उसी परंपरा के ध्वजवाहक हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में पत्रकारिता एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और आज के समय में इसकी भूमिका अत्यंत अहम है।

कार्यक्रम के दौरान वनांचल शिक्षा समिति द्वारा जैक दसवीं बोर्ड में शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम के उपलक्ष्य में विद्यालय को ‘उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान 2025-26’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक आनंद ने प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आजाद को शील्ड भेंट कर प्रदान किया।साथ ही प्रतिभा खोज एवं चयन परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आजाद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे आगे भी कड़ी मेहनत कर अपना, विद्यालय और पूरे बरहरवा का नाम रोशन करें।इस अवसर पर आचार्य चिंतामणि गोस्वामी, सुरेन जी, नारायण जी, भास्कर जी, कंचन जी, सौरभ जी सहित सभी आचार्य एवं दीदी उपस्थित रहे।

Loading

बरहरवा में प्रतिभा खोज परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान, विद्यालय को मिला ‘उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान 2025-26

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports