Views: 89
0 0
स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग का प्रशिक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग का प्रशिक्षण

पाकुड़।स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है। इसी भाव को साकार करते हुए आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति…

स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग का प्रशिक्षण
Read Time:2 Minute, 6 Second
स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग का प्रशिक्षण

पाकुड़।
स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है। इसी भाव को साकार करते हुए आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवनशैली में सकारात्मक सुधार लाना तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में शनिवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित जिले के 40 से अधिक स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक शांति एवं एकाग्रता भी बढ़ती है।

आयुष विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है तथा तनावमुक्त और सकारात्मक जीवनशैली विकसित होती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

One response to “स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग का प्रशिक्षण”

  1. CharlesVam Avatar

    посетить сайт [url=https://bet-vodka.com]зеркало водка бет[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports