घाघरा प्रखंड में सरस्वती पूजा धूमधाम से संपन्न

प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)
घाघरा प्रखंड क्षेत्र में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों तथा सामाजिक क्लबों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती की पूजा कराई गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। विद्यालय परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
सरस्वती पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि, विवेक एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, वहीं कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।पूरे प्रखंड में सरस्वती पूजा का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
![]()




