स्थानीय समाचार

सदर अस्पताल में लटकता बिजली का तार बना खतरा, मरीजों की जान पर मंडरा रहा संकट

Views: 74
0 0
Read Time:1 Minute, 11 Second
सदर अस्पताल में लटकता बिजली का तार बना खतरा, मरीजों की जान पर मंडरा रहा संकट

संवाददाता विक्रम यादव पलामू

मेदिनीनगर/पलामू:- मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भारी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में बिजली का तार खुलेआम लटका हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिस स्थान पर यह तार मौजूद है, वहां मरीजों और उनके परिजनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है।

मरीज इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन इस तरह की अव्यवस्थाएं उनकी जान के लिए खतरा बनती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या की जानकारी दी गई, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही को लेकर अस्पताल प्रबंधन और संबंधित विभागों पर सवाल उठने लगे हैं।

लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लटकते बिजली के तार को तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button