चलती सवारी गाड़ी से गिरने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Views: 57
0 0
Read Time:1 Minute, 21 Second

महुआडांड़।
प्रखंड के दुरूप पंचायत निवासी बहादुर बृजिया (30 वर्ष), पिता बेजन बृजिया की मौत चलती सवारी गाड़ी से गिरने के कारण हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुर बृजिया महुआडांड़ बाजार से खरीदारी कर दुरूप निवासी युसूफ अंसारी की सवारी गाड़ी से अपने घर बालामहुआ लौट रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती गाड़ी से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय युवक नशे की हालत में बताया जा रहा है। उसकी स्थिति बिगड़ने पर गाड़ी मालिक द्वारा उसे इलाज के लिए डॉलटनगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जिसके निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment