मंडरो।जिला शिक्षा अधीक्षक साहिबगंज के निर्देशानुसार जिले के कुल 628 विद्यालयों का रोकड़ बही का अंकेक्षण 10 दिसंबर से किया जाएगा इस हेतु जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष के द्वारा पत्र जारी कर सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है।मंडरो प्रखंड के कुल 41 विद्यालयों का रोकड़ वही का अंकेक्षण 12 दिसंबर को किया जाएगा अंकेक्षण हेतु शिक्षा विभाग के द्वारा पत्र जारी कर संबंधित विद्यालय के सभी प्रभारी प्रधानाध्यापक को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से नवंबर 2025 तक का अंकेक्षण दल के द्वारा सभी रोकड़ बही का अंकेक्षण किया जाएगा अंकेक्षण हेतु जिले के सभी प्रखंडों का तिथि निर्धारित कर दिया गया है इसके तहत बरहरवा एवं तालझारी प्रखंड का 10 दिसंबर को पतना एवं उधवा प्रखंड का 11 दिसंबर को मंडरो एवं राजमहल का 12 दिसंबर को बरहेट एवं पतना प्रखंड का 13 दिसंबर को एवं साहिबगंज प्रखंड का 15 दिसंबर को अंकेक्षण किया जाएगा। इस हेतु सभी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को अवगत कराते हुए रोकड़ पंजी बैंक स्टेटमेंट एवं संबंधित अन्य दस्तावेज के साथ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।