Views: 120
0 0
तेनुघाट:डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में मासिक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

तेनुघाट:डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी सम्पन्न

तेनुघाट। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में सोमवार, 8 दिसंबर को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में दिसंबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। यह वर्ष 2025 की अंतिम अपराध समीक्षा बैठक थी, जिसमें विगत माह एवं पूरे वर्ष के दौरान निपटाए गए मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएसपी श्री…

तेनुघाट:डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी सम्पन्न
Read Time:2 Minute, 34 Second
तेनुघाट:डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी सम्पन्न

तेनुघाट। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में सोमवार, 8 दिसंबर को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में दिसंबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। यह वर्ष 2025 की अंतिम अपराध समीक्षा बैठक थी, जिसमें विगत माह एवं पूरे वर्ष के दौरान निपटाए गए मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बोकारो एवं जोनल आईजी से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बेरमो अनुमंडल में कई पिकनिक स्थल हैं, जहाँ दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा पुलिस की सतर्क उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

तेनुघाट:डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी सम्पन्न

उन्होंने कहा कि अनुमंडल में घटित कई आपराधिक मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है। शेष मामलों के निष्पादन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

गोष्ठी में सभी पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने, तथा सभी लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन करने के निर्देश दिए गए।

अंत में, डीएसपी श्री सिंह ने अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षकों, थाना प्रभारियों एवं ओपी प्रभारियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें निष्ठा और तत्परता के साथ दायित्व निभाने की सलाह दी।

बैठक में पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, रोहित कुमार, पिंकू कुमार यादव, प्रफुल्ल महतो, राजू कुमार मुंडा, भजन लाल महतो, श्रीनिवास कुमार सिंह सहित अनुमंडल के सभी इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports