उधवा। पूर्वी उधवा के कचहरी घाट परिसर में शनिवार से शुरू हुई सात दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहली बार आयोजित इस श्रीराम कथा से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल व्याप्त हो गया है।
कथावाचक सुभाष शास्त्री महाराज ने श्रीराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई और कथा की शुरुआत की। उन्होंने श्रीराम के जीवन आदर्श और उनके चरित्र की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी।
शास्त्री महाराज ने कहा कि “मनुष्य का जीवन भगवान की भक्ति के लिए मिलता है। बड़े भाग्य से मनुष्य जन्म प्राप्त करता है, और जो व्यक्ति भगवान की भक्ति नहीं करता, वह पशु के समान है। भक्ति ही मनुष्य को मुक्ति दिलाने का मार्ग है।”
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार यादव, सचिव ओमप्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष प्रदीप साहा, उपाध्यक्ष हब्बू चौधरी, सुनील प्रमाणिक, हरिशंकर साहा, भौयन चौधरी, सुकुमार चौधरी, रतन दत्ता, शंभू प्रमाणिक, सुभाष दास, असीत दास, उत्तम शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।