Views: 96
0 0
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने DMFT मद से कई विकास...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने DMFT मद से कई विकास योजनाओं की अनुशंसा उपायुक्त से की

गोमिया (बोकारो) : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति देने के उद्देश्य से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अनुशंसा उपायुक्त बोकारो से की है। प्रस्तावित योजनाओं में ग्रामीण संपर्क सड़कों का निर्माण, ढक्कनयुक्त नालियां, हाई मास्क लाइट, स्टेज, विवाह मंडप, सामुदायिक…

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने DMFT मद से कई विकास योजनाओं की अनुशंसा उपायुक्त से की
Read Time:2 Minute, 14 Second
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने DMFT मद से कई विकास योजनाओं की अनुशंसा उपायुक्त से की

गोमिया (बोकारो) : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति देने के उद्देश्य से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अनुशंसा उपायुक्त बोकारो से की है। प्रस्तावित योजनाओं में ग्रामीण संपर्क सड़कों का निर्माण, ढक्कनयुक्त नालियां, हाई मास्क लाइट, स्टेज, विवाह मंडप, सामुदायिक भवन एवं पुलिया निर्माण जैसी आवश्यक सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं।

गोमिया पंचायत में ठाकुरबाड़ी की चारदीवारी और तोरण द्वार निर्माण, पलिहारी गुरूडीह में पीसीसी सड़कों एवं हाई मास्क लाइट, तुलबुल पंचायत में छठ घाट तक पहुंच मार्ग, सियारी पंचायत में नीम टोला से ONGC प्लॉट और तालाब टोला से भुईया टोला तक सड़क निर्माण की अनुशंसा की गई है। सरहचिया में विवाह मंडप तथा हजारी पंचायत में तालाब से मुख्य मार्ग तक पीसीसी सड़क, गार्डवाल, नाली और हाई मास्क लाइट का प्रस्ताव भेजा गया है।

इसके अलावा स्वांग, होसिर, बांध, साड़म और करमटिया क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक, स्टेज, पुलिया, खेल मैदान संपर्क पथ एवं पीसीसी मार्ग निर्माण की मांग भी उठाई गई है। सांसद ने कहा कि ये योजनाएं ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और उपायुक्त से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports