बरहरवा।तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर कल्याणी स्थित प्रकाश छड दुकान का दरवाजा का ताला तोड़कर पीछे के दरवाजे से अज्ञात चोरों ने लगभग 40 हजार रुपये की छड़ चोरी होने कि मामला को लेकर तालझारी थाना में आवेदन दिया। मामला बीते रात्रि का बताया गया घटना की जानकारी मिलने पर तालझारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।वही दुकानदार जय प्रकाश भगत ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब दुकान का स्टाप दुकान खोलने आया तो देखा की दुकान का दरवाजा का ताला टुटा हुआ था जिसकी सूचना मिलने पर दुकान पहुंच कर देखा तो दरवाजा का ताला टुटा हुआ था जब अन्दर गये पीछे का दरवाजा खुला हुआ पाया। जिससे 12 एम एम का पन्द्रह बंडल छड गायब था । करीब साढ़े सात क्वींटल छड़ जिसकी किमत करीबन 40 हजार की हैं। थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है।