घाघरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने की कर्मियों के साथ बैठक,दिए कई दिशा-निर्देश

घाघरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने की कर्मियों के साथ बैठक,दिए कई दिशा-निर्देश
Views: 150
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second
घाघरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने की कर्मियों के साथ बैठक,दिए कई दिशा-निर्देश

घाघरा।घाघरा प्रखंड परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को बीडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ ने बताया कि “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम, जो पहले 18 नवंबर से शुरू होना था, अब संशोधित समयसारिणी के अनुसार 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने सभी विभागीय कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं के कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

बीडीओ दिनेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर के दौरान प्रत्येक कर्मी अपने-अपने विभाग से संबंधित ग्रामीणों के आवेदन, समस्याओं और आवश्यक कार्यों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करें, ताकि लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में कार्यक्रम के संचालन, जनता की समस्याओं के समाधान और सभी आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों सहित प्रखंड के कई कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment