Views: 143
0 0
तेनुघाट: सड़क दुर्घटना में सैलून संचालक की मौत,परिजनों...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

तेनुघाट: सड़क दुर्घटना में सैलून संचालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

तेनुघाट :-पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के मिर्जापुर निवासी दुखन ठाकुर एकलौता पुत्र दिलेश्वर उर्फ बबलू ठाकुर का अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मौत हुई। बताते चले कि पेटरवार चौक स्थित सैलून दुकान का संचालन करता था। बीते रात लगभग आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर मिर्जापुर जाने के क्रम में एक भारी वाहन…

तेनुघाट: सड़क दुर्घटना में सैलून संचालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
Read Time:2 Minute, 35 Second
तेनुघाट: सड़क दुर्घटना में सैलून संचालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

तेनुघाट :-पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के मिर्जापुर निवासी दुखन ठाकुर एकलौता पुत्र दिलेश्वर उर्फ बबलू ठाकुर का अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मौत हुई। बताते चले कि पेटरवार चौक स्थित सैलून दुकान का संचालन करता था। बीते रात लगभग आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर मिर्जापुर जाने के क्रम में एक भारी वाहन के चपेट में आने से घटना स्थल पर है दम तोड़ दिया।
घटना स्थल से आनन फानन पेट्रोलिंग गाड़ी से स्थानीय अस्पताल पेटरवार ले गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना एवं परिजनों के द्वारा अंत परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले जाया गया। अंत परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
टोल नाका से पता करने पर पता चला कि ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी था जिसका नंबर जे एच जीरो 2 बी टी 9785 है। गाड़ी नंबर सर्च करने पर पता चल रहा है कि टाटा सिग्मा गाड़ी है जो हजारीबाग का है। इसी आधार पर पेटरवार थाना में केश दर्ज कराया गया है। मृतक दिलेश्वर ठाकुर के दो पुत्र है दस और सात वर्ष का है। अपने घर के एक मात्र यही सहारा था बुजुर्ग माता पिता का भी भरन पोषण इसी के सहारे चलता था। दिवंगत मृदुल स्वभाव का था परिजनों एवं गांव वालों का रोरो कर बुरा हाल है।
दाह संस्कार में जिला परिषद माला कुमारी, उप मुखिया मधुसूदन साव, पंचायत समिति प्रति निधि संजय रजवार, उमाचरण रजवार, विष्णु ठाकुर, दिलीप ठाकुर, फूलचंद रविदास, छत्रधारी ठाकुर, बहादुर नायक, संजय ठाकुर, विनोद ठाकुर, गणपत ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, रामकिशन ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, राजन सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports