पलामू

इंस्टा यूजर प्रिया सिंह सिसोदिया ने मलय डैम की खूबसूरत तस्वीरों की सराहना की

इंस्टा यूजर प्रिया सिंह सिसोदिया ने मलय डैम की खूबसूरत तस्वीरों की सराहना की

संवाददाता: अनुज तिवारी, सतबरवा (पलामू)

सतबरवा प्रखंड के मुरमा स्थित मलय डैम की प्राकृतिक सुंदरता ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इंस्टाग्राम यूजर प्रिया सिंह सिसोदिया यहां की खूबसूरती से इस कदर प्रभावित हुईं कि उन्होंने डैम के मनमोहक नज़ारों पर कई रील्स बनाई।

प्रिया सिंह सिसोदिया ने बताया कि मलय डैम की शांत वादियां, हरियाली और झील के बीच से गुजरती सड़कें इतनी आकर्षक हैं कि कोई भी इसे कैमरे में कैद किए बिना नहीं रह सकता। उन्होंने कहा— “मलय डैम का नजारा वाकई प्रकृति की अनुपम छटा बिखेरता है। मैंने इन पलों को रील्स के रूप में सहेजकर यादगार बनाने की कोशिश की है।”

उन्होंने आगे कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट “Priya Singh Sisodia” नाम से है, और लोग उनकी रील्स को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह रील्स केवल एंजॉयमेंट और यादों को सहेजने के लिए बनाती हैं, न कि पैसे कमाने के उद्देश्य से।

स्थानीय लोगों ने भी कहा कि इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट्स से मलय डैम की पहचान और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button