Views: 245
0 0
लातेहार:बिना निबंधन संचालित आर.ओ. प्लांट सील,नगर पंचायत...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लातेहार:बिना निबंधन संचालित आर.ओ. प्लांट सील,नगर पंचायत की सख्त कार्रवाई

लातेहार: नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बिना विभागीय अनुमति और निबंधन के संचालित एक आर.ओ. वाटर उपचार संयंत्र के खिलाफ नगर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लांट को सील कर दिया। यह कार्रवाई दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सुल्तान खान द्वारा करकट स्थित अपने आवासीय परिसर में…

लातेहार:बिना निबंधन संचालित आर.ओ. प्लांट सील,नगर पंचायत की सख्त कार्रवाई
Read Time:1 Minute, 21 Second
लातेहार:बिना निबंधन संचालित आर.ओ. प्लांट सील,नगर पंचायत की सख्त कार्रवाई

लातेहार: नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बिना विभागीय अनुमति और निबंधन के संचालित एक आर.ओ. वाटर उपचार संयंत्र के खिलाफ नगर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लांट को सील कर दिया। यह कार्रवाई दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

लातेहार:बिना निबंधन संचालित आर.ओ. प्लांट सील,नगर पंचायत की सख्त कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सुल्तान खान द्वारा करकट स्थित अपने आवासीय परिसर में बिना नगर पंचायत की स्वीकृति के आर.ओ. प्लांट का संचालन किया जा रहा था। विभागीय अधिसूचना के आलोक में यह संचालन गैरकानूनी पाया गया।

सीलिंग की इस कार्रवाई के दौरान नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, विधि सहायक मुकेश प्रसाद, सेनेटरी सुपरवाइजर अशफाक अंसारी एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। नगर पंचायत द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऐसे अवैध रूप से संचालित प्लांट्स के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports