झारखंड

डुको निवासी सहदेव मुंडा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Views: 303
0 0
Read Time:1 Minute, 21 Second
डुको निवासी सहदेव मुंडा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)।

घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ गांव निवासी सहदेव मुंडा (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम लगभग 4:00 बजे की है, जब परिजन खेत से लौटे तो उन्होंने सहदेव को रस्सी के फंदे पर लटका हुआ पाया।

परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में कार्य कर रहे थे। घर लौटने पर यह दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस रात में तो मौके पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button