Views: 282
0 0
पेड़ से लटका मिला एक युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पेड़ से लटका मिला एक युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरहरवा । मंडरो प्रखंड के मोतीझील पंचायत के सहरा गांव में शनिवार की देरशाम आसन के पेड़ से एक युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृत युवती मंडरो प्रखंड के मोतीझील पंचायत के सहरा गांव के रहने वाले नत्थू पहाड़िया…

पेड़ से लटका मिला एक युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
Read Time:2 Minute, 28 Second
पेड़ से लटका मिला एक युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरहरवा । मंडरो प्रखंड के मोतीझील पंचायत के सहरा गांव में शनिवार की देरशाम आसन के पेड़ से एक युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृत युवती मंडरो प्रखंड के मोतीझील पंचायत के सहरा गांव के रहने वाले नत्थू पहाड़िया की पुत्री सोलोमी पहाड़िन(18) थी। मृत युवती का बड़ा भाई मेसा पहाड़िया ने बताया कि शनिवार को मंडरो हाट पूरे परिवार के साथ गया था। इस दौरान वहां का युवक (टेंपू चालक) भी उसके परिवार के साथ था। शाम को वे लोग हाट घूमने के बाद अपना घर चला आ।

उसकी बहन को उक्त युवक ने बाइक से आधा रास्ता तक छोड़ दिया। उसके बाद युवती के चचेरा भाई जोसेफ पहाड़िया को उक्त युवक ने कॉल करके पूछा कि सोलोमी घर पहुच गई। जब परिजनों ने घर मे खोजबीन की तो उसकी बहन घर मे नही थी। तभी गांव वालों से घटना की जानकारी मिलने पर गया तो देखा कि युवती साड़ी से पेड़ में लटका हुआ है। तबतक युवती की मौत हो गई थी। वही भाई मेसा पहाड़िया ने बताया कि उक्त युवक के साथ उसकी बहन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने बताया कि उसकी बहन किस वजह से आत्महत्या की है। इस संबंध में उसे कोई जानकारी नही है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने की शव का पोस्टमार्टम

युवती के शव का पोस्टमार्टम रविवार को सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में तीन सदस्यीय गठित मेडिकल बोर्ड की टीम ने की। मेडिकल बोर्ड की टीम में डॉ. चंदन कुमार, डॉ. कुलदीप गुप्ता व डॉ. स्नेहा यादव थे। वही शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports