Views: 398
0 0
गढ़वा में जन वितरण प्रणाली में अनियमितता पर सख्ती,दो राशन डीलरों का लाइसेंस रद्द, कम राशन देने और मनमानी की शिकायत पर कार्रवाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा में जन वितरण प्रणाली में अनियमितता पर सख्ती,दो राशन डीलरों का लाइसेंस रद्द, कम राशन देने और मनमानी की शिकायत पर कार्रवाई

एसडीओ के औचक निरीक्षण के दौरान कम राशन देने की हुई पुष्टि अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने जन वितरण प्रणाली में अनियमितता का मामला संज्ञान में आने पर कड़ी कार्रवाई की। दो राशन दुकानदारों का लाईसेंस रद्द कर दिया है। एसडीओ ने औचक निरीक्षण के दौरान कम राशन देने की पुष्टि हुई…

गढ़वा में जन वितरण प्रणाली में अनियमितता पर सख्ती,दो राशन डीलरों का लाइसेंस रद्द, कम राशन देने और मनमानी की शिकायत पर कार्रवाई
Read Time:4 Minute, 44 Second
गढ़वा में जन वितरण प्रणाली में अनियमितता पर सख्ती,दो राशन डीलरों का लाइसेंस रद्द, कम राशन देने और मनमानी की शिकायत पर कार्रवाई

एसडीओ के औचक निरीक्षण के दौरान कम राशन देने की हुई पुष्टि

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने जन वितरण प्रणाली में अनियमितता का मामला संज्ञान में आने पर कड़ी कार्रवाई की। दो राशन दुकानदारों का लाईसेंस रद्द कर दिया है। एसडीओ ने औचक निरीक्षण के दौरान कम राशन देने की पुष्टि हुई थी।


उपायुक्‍त ने मेराल प्रखंड अंतर्गत ग्राम मेराल के जन वितरण प्रणाली दुकानदार संजय प्रसाद गुप्ता (अनुज्ञप्ति संख्या : 18/1996) और भंडरिया प्रखंड के ग्राम बघवार के जन वितरण प्रणाली दुकानदार बोधन सिंह (अनुज्ञप्ति संख्या : 10/2004) को अनुज्ञप्ति शर्तों एवं झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश के सुसंगत प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निरस्त/रद्द कर दिया है।


उपायुक्त ने बताया कि गढ़वा एसडीओ द्वारा मेराल प्रखंड अंतर्गत चरका पत्थर पूर्वी के राशन डीलर संजय प्रसाद गुप्ता की राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया था। वहां राशन वितरण का कार्य जारी था। मौके पर लाभुकों ने डीलर द्वारा कम मात्रा में राशन देने की शिकायत की।मौके पर ही लाभुक कुश कुमार द्वारा लिये गये राशन को तौला गया, जिसमें 5 सदस्यों का राशन था। इस हिसाब से 5 किलोग्राम प्रति के हिसाब से 35 किलो होना चाहिए था।

किंतु वजन कराने पर बोरी सहित 33 किलो पाया गया। जब अन्य लाभुकों से पूछा गया, तब उन्होंने भी एक स्वर में बताया कि सभी को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है। स्वयं डीलर श्री गुप्ता ने भी तर्क देते हुए स्वीकार किया कि वे कम मात्रा में राशन देते हैं।
इसी प्रकार रंका एसडीओ द्वारा भंडरिया प्रखंड के ग्राम बघवार में बोधन सिंह की जन वितरण प्रणाली की दुकान का निरीक्षण किया गया। तब दुकान बंद पाया गया। दुकानदार को दूरभाष के माध्यम से दुकान खुला रखने की सूचना पूर्व में ही दी गई थी। फिर भी उन्होंने दुकान को बंद रखा। मोबाईल को बंद कर लिया था। दुकान पर सूचना पट, लाभुकों की विवरणी, विज्ञप्ति संख्‍या वगैरह प्रदर्शित नहीं था।
एसडीओ स्थानीय लाभुकों के साथ डीलर बोधन सिंह के घर गए, परंतु वे घर पर नहीं मिलें। इसकी वजह से जन वितरण दुकान पर मौजूद राशन का भंडारण, नाप तौल मशीन इत्यादि का जांच नहीं की जा सकी। लाभुकों से राशन संबंधी पूछताछ के क्रम में राशन कम देने, समय पर नहीं देने, पर्ची निकालकर बाद में राशन देने सहित कई आरोप लगाए गए।
लाभुकों ने बताया कि उक्त डीलर द्वारा मनमानी की जा रही है। सहायक गोदाम प्रबंधक द्वारा बताया गया कि फरवरी, 2025 का राशन इनको दिया जा चुका है, फिर भी लाभुकों के बीच वितरण नहीं किया गया है। काफी देर तक रहने के बाद भी डीलर बोधन सिंह का नहीं पहुंचना और मोबाईल बंद कर लेना लाभुकों के आरोप को पुख्ता करता है।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि राशन डीलर को प्रत्येक माह गोदाम से समय पर राशन मिल रहा है। उसे लाभुकों के बीच सही मात्रा में वितरण करना सुनिश्चित करें। अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित डीलर पर कठोर कार्रवाई करते हुए उनका अनुज्ञप्ति भी रद्द कर दिया जाएगा।

Loading

गढ़वा में जन वितरण प्रणाली में अनियमितता पर सख्ती,दो राशन डीलरों का लाइसेंस रद्द, कम राशन देने और मनमानी की शिकायत पर कार्रवाई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports