Views: 636
0 0
हरिमोहन सिंह स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साईं सेंटर) के पूर्व एक्सक्यूटिव डायरेक्टर के हाथों महाराष्ट्र में सम्मानित हुए

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

हरिमोहन सिंह स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साईं सेंटर) के पूर्व एक्सक्यूटिव डायरेक्टर के हाथों महाराष्ट्र में सम्मानित हुए

कला संस्कृति एव डांस स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है, हमारा मुख्य उ्देश्य- हरिमोहन सिंह हरिमोहन सिंह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रौशन कर चुके हैं मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, समाज कल्याण मंत्री आदि के हाथों भी हो चुके हैं सम्मानित बिहार:- बैटल स्पोर्ट्स डांस फेडरेशन ऑफ इंडिया के…

हरिमोहन सिंह स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साईं सेंटर) के पूर्व एक्सक्यूटिव डायरेक्टर के हाथों महाराष्ट्र में सम्मानित हुए
Read Time:5 Minute, 18 Second
  • हरिमोहन सिंह स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साईं सेंटर) के पूर्व एक्सक्यूटिव डायरेक्टर के हाथों महाराष्ट्र में सम्मानित हुए

    कला संस्कृति एव डांस स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है, हमारा मुख्य उ्देश्य- हरिमोहन सिंह

  • हरिमोहन सिंह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रौशन कर चुके हैं

  • मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, समाज कल्याण मंत्री आदि के हाथों भी हो चुके हैं सम्मानित

बिहार:- बैटल स्पोर्ट्स डांस फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र के नेतृत्व में 3 से 5 जनवरी 2025 को शिरडी महाराष्ट्र में आयोजित 10 वीं बैटल स्पोर्ट्स डांस चैंपियनशिप -2024-25 के दौरान कला – संस्कृति एवं डांस स्पोर्ट्स को बिहार में बढ़ावा देने के लिए बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को भारतीय खेल प्राधिकरण (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, साईं सेंटर) की पूर्व एक्सक्यूटिव डायरेक्टर अर्जुन अवॉर्डी रचना गोविल( चीफ पेट्रोन) , बैटल स्पोर्ट्स डांस फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर व नेशनल प्रेसिडेंट चेतन पगवाड़ , चेयरमैन बी.के .पंत , टेक्निकल हेड आनंद रागवन- के.सी.पंत ने संयुक्त रूप से प्रतीक चिन्ह मोमेंटों देकर सम्मानित किया।

बताते चलें कि ये बैटल स्पोर्ट्स डांस खेल जो कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ,एशियन बैटल स्पोर्ट्स डांस फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है एवं इसका डेमोस्ट्रेशन मिनिंस्ट्री ऑफ कल्चरल भारत सरकार द्वारा आयोजित जनजातीय खेल महोत्सव 2023 ट्रीबल खेलों इंडिया में हो चुका है ।

ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह पिछले आठ वर्षों से लगातार निस्वार्थ भाव से महिला व दिव्यांग खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं । ये वर्तमान में बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के महासचिव एवं मुंगेर जिला एसोसियेशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट , मुंगेर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सेक्रेट्री हैं एवं कई संस्थाओं से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं ।

 

इसके लिए पूर्व में भी वो बिहार के मुख्यमंत्री , उप मुख्यमंत्री, खेलमंत्री , विधि कानून मंत्री , पर्यटन मंत्री , समाज कल्याण मंत्री , स्वास्थ्य मंत्री,ग्रामीण कार्य मंत्री आदि सहित देश के विभिन्न राज्यों में आठ राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था ।

 

वर्तमान में हरिमोहन सिंह मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के प्रेसिडेंट , जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव एवं स्पेशल ओलंपिक भारत , एवं सेरेब्रल पल्सी के राष्ट्रीय ऑफिशियल एवं टेकनिकल, योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ मुंगेर सेक्रेट्री हैं ।

ये दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने में भी हमेशा मदद करते हैं। सम्मान मिलने पर हरिमोहन को मुंगेर जिला के खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षक, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Loading

हरिमोहन सिंह स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साईं सेंटर) के पूर्व एक्सक्यूटिव डायरेक्टर के हाथों महाराष्ट्र में सम्मानित हुए

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports