Views: 229
0 0
विद्यालय की अवधि में नो एंट्री लगाए जिला प्रशासन :अनीता देवी जिप उपाध्यक्ष लातेहार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

विद्यालय की अवधि में नो एंट्री लगाए जिला प्रशासन :अनीता देवी जिप उपाध्यक्ष लातेहार

बालूमाथ:- जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बालूमाथ में विद्यालय की अवधि में नो एंट्री लगाने की मांग की है l उन्होंने बताया कि बालूमाथ के शहरी क्षेत्र में पहले से ही यात्री बसों के अवैध रूप से ठहराव के कारण जाम लगा रहता है l ऐसी स्थिति में भारी वाहनों के…

विद्यालय की अवधि में नो एंट्री लगाए जिला प्रशासन :अनीता देवी जिप उपाध्यक्ष लातेहार
Read Time:2 Minute, 46 Second
विद्यालय की अवधि में नो एंट्री लगाए जिला प्रशासन :अनीता देवी जिप उपाध्यक्ष लातेहार

बालूमाथ:- जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बालूमाथ में विद्यालय की अवधि में नो एंट्री लगाने की मांग की है l उन्होंने बताया कि बालूमाथ के शहरी क्षेत्र में पहले से ही यात्री बसों के अवैध रूप से ठहराव के कारण जाम लगा रहता है l


ऐसी स्थिति में भारी वाहनों के प्रवेश के कारण एक तरफ जहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है ,वहीं दूसरी ओर दुर्घटना की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है l जाम की स्थिति यह है कि कई बार तो यह जाम घंटों लगा रहता है l पूर्व में जिला परिषद की बैठक के माध्यम से इसकी मांग की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन के द्वारा अभी तक सकारात्मक एवं समुचित प्रयास नहीं किए गए हैं l

विद्यालय की अवधि में नो एंट्री लगाए जिला प्रशासन :अनीता देवी जिप उपाध्यक्ष लातेहार

पूर्व में भी स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय थाना को जिला परिषद के माध्यम से यह पत्र दिया गया था, जिसमें यात्री बसों के अवैध ठहराव पर आर्थिक दंड का भी प्रावधान था l जो अभी तक अमल में नहीं आ पाया है l भारी वाहनों के बेरोकटोक प्रवेश के कारण पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है l कई बार जाम में एंबुलेंस के फंसने के कारण मरीज एवं उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है l

स्कूली बसों के जाम में फंसने के कारण बच्चों एवं उनके अभिभावकों को भी परेशानी होती है l अतः उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि बालूमाथ में अविलंब विद्यालय अवधि में नो एंट्री लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया जाए l

साथ ही यात्री बसों के सड़कों पर ठहराव को प्रतिबंधित किया जाए l  यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्री बसें निश्चित रूप से बालूमाथ के बस स्टैंड में ही अपना ठहराव सुनिश्चित करें l ताकि बालूमाथवासी सुगम यातायात का लाभ ले सके l ऐसा नहीं करने पर जिप उपाध्यक्ष के द्वारा आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है l

Loading

विद्यालय की अवधि में नो एंट्री लगाए जिला प्रशासन :अनीता देवी जिप उपाध्यक्ष लातेहार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports