झारखंडरांचीस्थानीय समाचार
अमित दत्ता होंगे राष्ट्रीय महासचिव के पीआरओरांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सहित

Views: 434
Read Time:1 Minute, 23 Second
रांची:- गुरुवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा अमित दत्ता को ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया का पीआरओ बनाया गया है.झारखंड में AISMJWA के रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष ईकाई के पद पर आसीन युवा पत्रकार अमित दत्ता को ऐसोसिएशन के जनसंपर्क पदाधिकारी का भी प्रभार सौंपा गया है.
श्री दत्ता राष्ट्रीय महासचिव द्वारा निर्देशित विभिन्न विभागों में पत्राचार सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को देखेंगे.
उक्त जानकारी ऐसोसिएशन के बिहार/झारखंड सह प्रभारी शंकर गुप्ता द्वारा दी गई है.श्री गुप्ता ने कहा कि बहुत जल्द ऐसोसिएशन झारखंड और बंगाल में संयुक्त रूप से सम्मेलन का आयोजन भी करेगी.इसके अलावा ऐसोसिएशन दूसरे राज्यों में कार्यरत संगठनों से मिलकर पत्रकारों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम करेगी.
![]()




