ट्रेडिंगनई दिल्ली

आतंकी निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीयों की गिरफ्तारी पर आया एस जयशंकर का रिएक्शन

Views: 250
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second
आतंकी निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीयों की गिरफ्तारी पर आया एस जयशंकर का रिएक्शन

कनाडा में खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। अब इसपर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान सामने आया है। जयशंकर ने कहा कि कनाडा में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर जो कुछ हो रहा है, वह ज्यादातर उनकी आंतरिक राजनीति के कारण है।जयशंकर ने आगे कहा कि इस मामले में भारत का कोई लेना-देना नहीं है। एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा बिना सबूतों के भारत पर गलत काम करने का आरोप लगाता है। दरअसल, एस जयशंकर इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में कनाडा पुलिस तीनों आरोपियों का भारत सरकार से लिंक होने की जांच कर रही है। जयशंकर ने कहा कि भारत कनाडाई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन भारतीयों के बारे में जानकारी साझा करने का इंतजार करेगा। मंत्री ने कहा कि उन्होंने गिरफ्तारियों की खबरें देखी हैं और संदिग्ध स्पष्ट रूप से किसी प्रकार की गिरोह पृष्ठभूमि के भारतीय हैं और इसपर पुलिस के अपडेट का इंतजार करना होगा।

कनाडा से पंजाब में हो रहा अपराध
विदेश मंत्री ने आगे कहा कि हमने कई बार चिंता व्यक्त की है कि भारत में विशेष रूप से पंजाब में संगठित अपराध को कनाडा से संचालित होने की अनुमति दी जा रही है, जिसपर रोक होनी चाहिए।

स जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत को “विकसित भारत” बनाने के लिए विदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में और सुधार लाने के लिए नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत और सक्रिय प्रधानमंत्री की आवश्यकताविदेश मंत्री ने कहा कि खालिस्तान समर्थक लोगों का एक वर्ग कनाडा के लोकतंत्र का उपयोग कर रहा है, एक लॉबी बना रहा है और वोट बैंक बन गया है। जयशंकर ने दावा किया कि कनाडा में सत्तारूढ़ दल के पास संसद में बहुमत नहीं है और कुछ दल खालिस्तान समर्थक नेताओं पर निर्भर हैं।

Loading

आतंकी निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीयों की गिरफ्तारी पर आया एस जयशंकर का रिएक्शन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button