Views: 177
0 0
(नई दिल्ली)प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

(नई दिल्ली)प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में अनुराधा पौडवाल ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण…

(नई दिल्ली)प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल
Read Time:8 Minute, 29 Second
(नई दिल्ली)प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में अनुराधा पौडवाल ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अनुराधा पौडवाल का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का परिवार और बड़ा हो गया है। देश-विदेश में जब भी भक्ति गीत की बात होती है तो अनुराधा पौडवाल से बड़ा कोई और नाम नहीं है। उन्होंने 35 वर्षों से भक्ति गीत गाया है।
अरुण सिंह ने अयोध्या के भव्य राम मंदिर, काशी कॉरिडोर और उज्जैन महाकाल के क्षेत्र सहित कई अन्य कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास हुआ है, उससे प्रभावित होकर अनुराधा पौडवाल ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है और उनके आने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।
भाजपा में शामिल होने के बाद अनुराधा पौडवाल ने कहा है कि उन्हें आज खुशी है कि वह आज उन लोगों को जॉइन कर रही हैं, जिनका सनातन से गहरा नाता है। यह उनका सौभाग्य है कि वह आज भाजपा में शामिल हो रही हैं। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए एक भजन की कुछ पंक्तियां भी गाईं।

(नई दिल्ली)द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर


नई दिल्ली ,16 मार्च (आरएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए 23 से 27 मार्च तक सिंगापुर, फिलीपींस और मलेशिया की यात्रा पर जाएंगे।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को कहा, दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत का अवसर प्रदान करेगी।
रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए डॉ. जयशंकर ने आखिरी बार अक्टूबर 2023 में सिंगापुर का दौरा किया था और राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम और विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की थी।
डॉ. जयशंकर के निमंत्रण पर मलेशिया के तत्कालीन विदेश मंत्री जाम्ब्री अब्दुल कादिर नवंबर 2023 भारत आए थे और नई दिल्ली में छठी भारत-मलेशिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की थी।
जून 2023 में फिलीपींस के विदेश मामलों के सचिव एनरिक ए. मनालो और जयशंकर ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय सहयोग पर संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक की सह-अध्यक्षता की थी।
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने इस दौरान आपसी चिंता के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक और ठोस चर्चा की थी।

(नई दिल्ली)1 करोड़ से अधिक लोग ‘पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजनाÓ से हुए लाभान्वित : पीएम मोदी


नई दिल्ली ,(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जब से पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत हुई है, तब से लेकर अब तक इस योजना के अंतर्गत 1 करोड़ से भी अधिक लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर कई पोस्ट किए। जिसमें उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न भागों में इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से अब तक 5 लाख लोग इस योजना का फायदा उठाने के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं।
पीएम मोदी ने कहा, अब तक जिन लोगों ने इस योजना का फायदा उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें भी रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा, “यह योजना ऊर्जा उत्पादन सुनिश्चित करने के साथ-साथ घरों के लिए बिजली के खर्च में पर्याप्त कटौती का वादा करती है। इसके साथ ही यह पर्यावरण के लिए जीवन शैली को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने और एक बेहतर ग्रह में योगदान देने के लिए तैयार है।”
यह योजना 2 किलोवाट क्षमता तक के सिस्टम के लिए सौर इकाई लागत का 60 प्रतिशत और 2 से 3 किलोवाट क्षमता के सिस्टम के लिए अतिरिक्त सिस्टम लागत का 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करती है। सब्सिडी को 3 किलोवाट क्षमता तक सीमित कर दिया गया है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि 300 यूनिट तक बिजली खपत करने के लाभार्थी 15 हजार रुपए तक बचा सकेंगे।
इच्छुक उपभोक्ता को योजना के लिए आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। यह राज्य और बिजली वितरण कंपनी का चयन करके करना होगा। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 फरवरी को 75,021 करोड़ की लागत से लॉन्च की गई थी।

(सोनपुर)अमनौर विश्वा प्रभा केंद्र पर पांच दिव्यांग को ट्रासाइकिल रूडी के सांसद प्रतिनिधि ने दिया


सोनपुर , 16 मार्च (आरएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से अमनौर विश्वा प्रभा केंद्र पर पांच दिव्यांग को राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह भाजपा नेता कामेश्वर ओझा और मंडल अध्यक्ष भूलन द्वारा सयुक्त रूप स दिया गया ट्रासाइकिल इस पर क्षेत्रीय प्रभारी अनिल सिंह भाजपा नेता जीतेन्द्र सिंह युवा मोर्चा सुमंत तिवारी सदाम अंसारी मिथलेश मांझी चैनशर महतो सहित अनेक लोग उपस्थित थे सभी लोगो ने ट्रासाइकिल मिलने पर ख़ुशी ब्यक्त की और इस सराहनीय कार्य के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी को धन्यवाद दिया और कहा की राजीव प्रताप रूडी हमेशा गरीबो को मदद करते है अब हमलोग का जीवन यापन मे भी सहूलियत होगी।

Loading

(नई दिल्ली)प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports