
लातेहार, 12 अक्टूबर। युवा आजसू की ओर से जिला कार्यालय, लातेहार में युवा संवाद एवं छात्र-युवा मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा आजसू के जिला प्रभारी मुकेश यादव ने की। इस दौरान गांधी इंटर महाविद्यालय, लातेहार में आजसू छात्र संघ की इकाई का गठन कर विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
गठित इकाई में राजकुमार लोहरा को अध्यक्ष और उज्ज्वल समुद्वार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, साहिद राजा, सोनू यादव, उज्ज्वल सिंह, राहुल भगत, अभिषेक कुमार सिंह और रोहित उरांव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा सुभास उरांव को महासचिव, रवि कुमार को सचिव तथा अमित यादव, रंजीत किसपोटा और नीरज उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में उज्ज्वल समुद्वार एवं विलेंद्र कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, अभिषेक कुमार सिंह और रूपेश सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की समस्याओं, कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार तथा विद्यार्थियों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर युवा आजसू के जिला प्रभारी मुकेश यादव ने कहा कि आजसू छात्र संघ विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा और उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करेगा। संगठन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करना है।
कार्यक्रम में युवा आजसू के कार्यकर्ता उज्जैन कुमार, युवा आजसू के प्रखंड प्रभारी लवकुश यादव, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव सहित कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
![]()




