सात एएसआई को सब इंस्पेक्टर पद पर मिली नियमित प्रोन्नति
पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश, एक वर्ष के भीतर परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य

रांची संवाददाता। पुलिस मुख्यालय ने सामान्य केंद्रीय चयन पर्षद की सिफारिशों के आधार पर सात सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को सब इंस्पेक्टर के पद पर नियमित प्रोन्नति दी है। इस संबंध में डीजीपी कार्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। प्रोन्नत सभी अधिकारियों को सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के तहत संशोधित वेतनमान का लाभ मिलेगा।

इन अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
प्रोन्नति पाने वालों में श्याम नारायण राय, विठ्ठल कुमार झा, दयावती मिंज, संजय कुमार सिंह, उमेश सिंह, श्याम सिंह मुंडा और लखिंदर मांझी शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय ने प्रोन्नति के साथ कुछ शर्तें भी निर्धारित की हैं। जिन अधिकारियों ने निर्धारित परीक्षा अब तक उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें प्रोन्नति की तिथि से एक वर्ष के भीतर परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी को उनके मूल पद पर वापस भेज दिया जाएगा।
![]()





