पाकुड़
Trending

गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ा,बरहरवा के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

नया पलासवोना, दर्जी टोला और पठान टोला की सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी, घरों से सामान निकालने में जुटे लोग

Views: 50
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

कोटालपोखर संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के कारण गुमानी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नदी का पानी बढ़ने से बरहरवा प्रखंड के नया पलासवोना, दर्जी टोला, पठान टोला, चाकपाड़ा सहित आसपास के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई घरों में पानी घुस जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांवों की सड़कों पर करीब दो से तीन फीट तक पानी बह रहा है। आवागमन प्रभावित होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवार अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुटे हुए हैं।

गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ा,बरहरवा के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

चारों ओर बाढ़ जैसी स्थिति

लगातार बारिश और गुमानी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण प्रभावित गांवों में चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। जलजमाव के कारण दैनिक कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।

वहीं, दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बारिश और जलजमाव के कारण मजदूरी नहीं मिलने से कई परिवारों के सामने भोजन का संकट भी उत्पन्न हो गया है।

राहत सामग्री नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि समाचार प्रेषण तक प्रभावित लोगों के बीच सरकार या प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया था। बाढ़ जैसी स्थिति के बावजूद राहत नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल जायजा लेने, राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा जलजमाव से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button