स्थानीय समाचारलातेहार
Trending

राष्ट्रीय खेल दिवस पर लातेहार में खिलाड़ी सम्मान समारोह, प्रतिभावान खिलाड़ियों को बांटे गए खेल किट

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान, उपायुक्त ने बढ़ाया उत्साह

Views: 6
0 0
Read Time:7 Minute, 16 Second

लातेहार। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, लातेहार के तत्वावधान में बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम, लातेहार में खेल किट वितरण-सह खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपायुक्त ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और देश के खेल जगत में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उपायुक्त एवं उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, ईमानदारी और खेल के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपने खेल कौशल को निखारने तथा लातेहार एवं झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर लातेहार में खिलाड़ी सम्मान समारोह, प्रतिभावान खिलाड़ियों को बांटे गए खेल किट

खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करता है : उपायुक्त

उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। जिला प्रशासन जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लातेहार जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

समारोह में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को उपायुक्त द्वारा खेल किट प्रदान किया गया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को मिला खेल किट

अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शिविर हेतु चयनित रुचि कुमारी, रजनी कुमारी, शिल्पा कुमारी, प्रियांशी सोनी, सुहानी प्रवीण और अनुराधा कुमारी को खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा अंडर-14 बालक वॉलीबॉल के अनुराग कुमार, अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल की तनुप्रिया कुजूर और अंडर-19 बालक वॉलीबॉल के विवेक कुमार को भी खेल किट देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का भी हुआ सम्मान

बालक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों अनीश उरांव, प्रिंस तिर्की, मोहित कुमार एवं विवेक उरांव को भी खेल किट प्रदान किया गया।

वहीं महुआडांड बालिका एथलेटिक्स सेंटर की अंतरी रानी कुजूर एवं आकांक्षा मिंज समेत हॉकी के छह राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी खेल किट देकर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षकों को भी खेल किट देकर किया सम्मानित

जिले के खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने वाले प्रशिक्षकों को भी समारोह में खेल किट देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रशिक्षकों में आलोक कुमार सिंह, पीटर किंडो, वाहिद अंसारी, सुरेश उरांव, सुमित उरांव, अमिता रंजना मिंज, सरिता एक्का, जीवन किशोर मिंज, सुधीर खाखा, तरसिसियस कुजूर, कमलेश उरांव एवं प्रवीण मिश्रा शामिल रहे।

खिलाड़ियों को उचित मंच उपलब्ध कराना जरूरी : जिला खेल पदाधिकारी

जिला खेल पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि लातेहार जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। जिला खेल कार्यालय खिलाड़ियों को लगातार सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना पूरे लातेहार के लिए गौरव की बात है। सामूहिक प्रयासों से लातेहार को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास होता है।

कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार, जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, खेल विभाग के प्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button