झारखंड समाचारपाकुड़
Trending

ग्रामीणों के बीच विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से टमाक का वितरण

आदिवासी परंपरा का अहम हिस्सा

Views: 120
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

पाकुड़ संवाददाता।अमड़ापाड़ा : छोटा पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से ग्रामीणों के बीच टमाक का वितरण किया गया.

दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को मिला टमाक

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा और प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने प्रखंड की सभी दस पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व सचिव की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को टमाक प्रदान किया. टमाक पाकर ग्रामीणों ने विधायक हेमलाल मुर्मू के प्रति आभार जताया.

ग्रामीणों के बीच विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से टमाक का वितरण

आदिवासी परंपरा का अहम हिस्सा

ग्रामीणों ने कहा कि टमाक आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक आयोजनों का अभिन्न हिस्सा है. पर्व-त्योहार, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इसका विशेष महत्व है. ऐसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का संरक्षण और ग्रामीणों को उपलब्ध कराना आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.

विरासत बचाने पर जोर

झामुमो नेताओं ने कहा कि विधायक हेमलाल मुर्मू क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीणों की जरूरतों को लेकर लगातार संवेदनशील रहे हैं. ग्रामीणों के बीच टमाक का वितरण इसी दिशा में एक पहल है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button