झारखंडराजनीतिस्थानीय समाचार
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं मोनालिसा लकड़ा.


हजारीबाग की मोनालिसा लकड़ा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात और प्रदेश मंत्री डॉ आरिफ नसीर बट्ट ने मोनालिसा को नियुक्ति पत्र सौंपा है.
मोनालिसा लकड़ा अधिवक्ता के साथ-साथ हजारीबाग से भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की मीडिया सांसद प्रतिनिधि भी है. साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की हजारीबाग जिला मीडिया प्रभारी भी हैं. अब पार्टी ने उन्हें नयी जिम्मेदारी सौंपी है.मोनालिसा लकड़ा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसमें मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगी. साथ ही हजारीबाग के अलावा झारखंड प्रदेश के अल्पसंख्यकों की आवाज बनके उनके साथ सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगी.
![]()




