ब्रेकिंग न्यूज़अपराधक्राइमजमशेदपुरझारखंड समाचार

हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा जमशेदपुर महानगर का अल्टीमेटम, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान, 2 जुलाई को सभी मंडलों में निकलेगा मशाल जुलूस

Views: 34
0 0
Read Time:6 Minute, 13 Second

48 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा व्यापक जनआंदोलन, प्रशासन की होगी जिम्मेदारी: संजीव सिन्हा

जमशेदपुर। बिष्टुपुर में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई युवा हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और शहर में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अविलंब कठोर कार्रवाई की मांग की।

भाजपा ने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर हिमांशु सिंह हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी, दोषी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने और शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो 3 जुलाई को पूर्ण रूप से जमशेदपुर बंद का आह्वान किया जाएगा। इसके पूर्व, 2 जुलाई को जमशेदपुर महानगर के सभी मंडल क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता आम नागरिकों के साथ मशाल जुलूस निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जनाक्रोश प्रकट करेगी।

जिला उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि लौहनगरी जमशेदपुर, जो कभी शांति और औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता था, आज हत्या, चापड़बाजी, चाकूबाजी, लूट, चोरी, अवैध लॉटरी, नशे के कारोबार, महिलाओं के साथ चेन छिनतई एवं अन्य संगठित अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने आम जनता के मन में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा कर दिया है।

हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा जमशेदपुर महानगर का अल्टीमेटम, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान, 2 जुलाई को सभी मंडलों में निकलेगा मशाल जुलूस

भाजपा ने मांग किया है कि शोक संतप्त परिवार की इच्छा के अनुरूप हिमांशु सिंह हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाई जाए। साथ ही, घटना के समय मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही, शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों का विश्वास पुनः बहाल करने की मांग की गई।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक तरफ नशा मुक्ति अभियान का ढिंढोरा पीट रहे हैं, तो दूसरी ओर पूरे झारखंड सहित जमशेदपुर में शराब दुकानों की संख्या बढ़ाई जा रही है और रात 11 बजे तक दुकानें खुली रखने का आदेश दिया जा रहा है। आखिर नशा उन्मूलन का यह कैसा मॉडल है? सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।

सरकार की संरक्षणकारी नीतियों के कारण ही नशे का अवैध कारोबार और अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है।

संजीव सिन्हा ने कहा कि बिष्टुपुर में पुलिस की मौजूदगी में एक युवक की निर्मम हत्या हो जाना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। आज जमशेदपुर में अपराधी खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं और प्रशासन पूरी तरह असहाय और निष्क्रिय दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हिमांशु सिंह को न्याय दिलाने, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराने और शहर में कानून का राज स्थापित करने के लिए भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के नाते भाजपा जनसरोकारों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। यदि प्रशासन ने जनभावनाओं की अनदेखी की, तो जनता के सहयोग से व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। 3 जुलाई का जमशेदपुर बंद ऐतिहासिक होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और राज्य सरकार की होगी।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह एवं जितेंद्र राय, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी व अन्य मौजूद रहे।

Loading

हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा जमशेदपुर महानगर का अल्टीमेटम, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान, 2 जुलाई को सभी मंडलों में निकलेगा मशाल जुलूस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button