स्थानीय समाचार

बीआरपी-सीआरपी अपनी मांगों को लेकर रांची रवाना, न्याय सभा व धरना में होंगे शामिल


कोटालपोखर। झारखंड प्रदेश बीआरपी-सीआरपी महासंघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 22 दिसंबर को रांची स्थित झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय के समक्ष आयोजित एक दिवसीय न्याय सभा व धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रविवार को बोरियो प्रखंड से बीआरपी-सीआरपी रांची रवाना हुए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 20 दिसंबर को बीआरपी-सीआरपी महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष सीआरपी सुल्तान आलम के नेतृत्व में सभी सदस्य वनांचल एक्सप्रेस से रांची के लिए रवाना हुए। सुल्तान आलम ने बताया कि रांची जाने वाले प्रतिनिधियों में बीआरपी राजेश कुमार, माखन लाल यादव, सीआरपी अनुज कुमार, ईश्वर पंडित, धर्मेंद्र कुमार, विश्वजीत गुप्ता, मनोज तांती, राजेश सिन्हा, राजेश कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि महासंघ की प्रमुख मांगों में ईपीएफ के अंतर्गत मृत्यु लाभ देने, अनुकंपा पर नौकरी देने, स्वास्थ्य बीमा की सुविधा, सेवानिवृत्ति पर अनुग्रह राशि, अर्जित अवकाश एवं ग्रेच्युटी का लाभ, वेतनमान में 20 प्रतिशत की वृद्धि तथा सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं।

बीआरपी-सीआरपी सदस्यों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे संगठित होकर आंदोलन जारी रखेंगे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button