जमशेदपुर

मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध मजदूर हुए गोलबंद,उपश्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Views: 248
1 0
Read Time:2 Minute, 2 Second
मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध मजदूर हुए गोलबंद,उपश्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर:-बुधवार को उपश्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मजदूर नेता राजीव पांडेय ने किया ‌ सूत्रों ने बताया कि मेसर्स टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित न्यू बार मिल (ऑपरेशन ग्रुप) में कार्यरत मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों के फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में गड़बड़ी, ओवरटाइम का बकाया भुगतान तथा दीपक प्रधान का गेट पास ब्लॉक किये जाने को मजदूरों में नाराजगी थी।

फलस्वरूप न्याय की गुहार लगाते हुए उपश्रमायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दिया कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर श्रमिकों की उपरोक्त मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो मजदूर बाध्य होकर संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से 11 अक्टूबर को जुगसलाई थाना के निकट पावर हाउस गेट नंबर-3 (जेएमडी गेट) के समीप मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध धरना देंगे।

उधर श्रम विभाग को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नोटिस जारी कर मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन को विभाग बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए तथा औद्योगिक शांति बहाल करने के आमंत्रित कर सकती है।

Loading

मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध मजदूर हुए गोलबंद,उपश्रमायुक्त को सौंपा ज्ञापन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button