ब्रेकिंग न्यूज़चतराझारखंड समाचारदुर्घटनास्थानीय समाचार

चतरा:एनएच-22 पर बस और नेक्सॉन कार की जोरदार टक्कर,तीन गंभीर घायल


▪️ सेरेगड़ा-संघरी घाटी में हुआ हादसा
▪️ तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती


चतरा। एनएच-22 चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर सेरेगड़ा-संघरी घाटी में सिंहवाहिनी यात्री बस और टाटा नेक्सॉन कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के गया से चतरा आ रही सिंहवाहिनी यात्री बस की भिड़ंत हंटरगंज से चतरा आ रही टाटा नेक्सॉन कार से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

चतरा:एनएच-22 पर बस और नेक्सॉन कार की जोरदार टक्कर,तीन गंभीर घायल

घायल कार सवार अमित सिंह ने बताया कि वे हंटरगंज से चतरा की ओर आ रहे थे, तभी सामने से आ रही बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि कार के एयरबैग खुल जाने से सभी सवारों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है और मामले की जांच जारी है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button