Views: 16
0 0
तेनुघाट में घर में घुसकर हमला, युवक पर कुल्हाड़ी से वार; महिला से अभद्रता का आरोप

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

तेनुघाट में घर में घुसकर हमला, युवक पर कुल्हाड़ी से वार; महिला से अभद्रता का आरोप

तेनुघाट, संवाददाता:तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी गांव में 23 जून 2026 की शाम हथियारबंद लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और महिला के साथ अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने ओपी प्रभारी भजन लाल महतो को लिखित आवेदन देकर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की…

तेनुघाट में घर में घुसकर हमला, युवक पर कुल्हाड़ी से वार; महिला से अभद्रता का आरोप
Read Time:3 Minute, 22 Second

तेनुघाट, संवाददाता:
तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी गांव में 23 जून 2026 की शाम हथियारबंद लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और महिला के साथ अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने ओपी प्रभारी भजन लाल महतो को लिखित आवेदन देकर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

क्या है मामला

तेनुघाट में घर में घुसकर हमला, युवक पर कुल्हाड़ी से वार; महिला से अभद्रता का आरोप


पीड़िता के अनुसार, 23 जून की शाम करीब 5:30 बजे प्रदीप कुमार, अशोक कुमार उर्फ छुटकुनिया, बसंत कुमार, सत्यनारायण कुमार, कारू कुमार, बंधन कुमार, राधो कुमार, कल्लू कुमार, रामचंद्र कुमार, छुट्टू कुमार उर्फ युगल किशोर, मनोहर कुमार व सोनू कुमार हथियार से लैस होकर उनके आंगन में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ की।

कुल्हाड़ी से हमला, महिला से मारपीट


आवेदन में बताया गया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने करीब 3,500 रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान कल्लू कुमार ने बंटी करमाली के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने आई महिला के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने जातिसूचक गाली देने और निर्वस्त्र करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है।

जेवर छीनने व अभद्रता का आरोप


पीड़िता का आरोप है कि अशोक कुमार उर्फ छुटकुनिया ने अभद्र गाली देते हुए सिर पर हमला किया, जबकि प्रदीप कुमार ने खुद को मुखिया बताते हुए महिलाओं को घर से बाहर निकालकर बेइज्जत करने की बात कही। आवेदन में यह भी आरोप है कि एक आरोपी के पिता ने पीड़िता का ब्लाउज फाड़ दिया और सोने की चेन व चांदी की सिकरी (करीब 25 हजार रुपये) छीन ली।

धमकी का आरोप


पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि शिकायत करने पर जान से मारकर जमीन में दफन कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में 11 अगस्त 2023 को उनके ससुर द्वारा सनहा दर्ज कराया गया था, इसके बावजूद घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस का बयान


तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि मारपीट से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है और एक व्यक्ति के सिर पर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Loading

तेनुघाट में घर में घुसकर हमला, युवक पर कुल्हाड़ी से वार; महिला से अभद्रता का आरोप

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports