Views: 36
0 0
Jamshedpur News:सिदगोड़ा में रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी,बेटी व बेटे की निर्मम हत्या

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , ,

Jamshedpur News:सिदगोड़ा में रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी,बेटी व बेटे की निर्मम हत्या

जमशेदपुर : सोमवार को तड़के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको कॉलोनी रोड नंबर- 2 , क्वार्टर नंबर – 13 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की घर में निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बताया जाता है कि अभियुक्त सेवानिवृत्त कर्मी रविन्द्र प्रसाद सिंह है। जो इस…

Jamshedpur News:सिदगोड़ा में रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी,बेटी व बेटे की निर्मम हत्या
Read Time:3 Minute, 14 Second
Jamshedpur News:सिदगोड़ा में रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी,बेटी व बेटे की निर्मम हत्या

जमशेदपुर : सोमवार को तड़के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको कॉलोनी रोड नंबर- 2 , क्वार्टर नंबर – 13 में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की घर में निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बताया जाता है कि अभियुक्त सेवानिवृत्त कर्मी रविन्द्र प्रसाद सिंह है। जो इस पूरे घटना को अंजाम दिया है। मृतकों में रविन्द्र प्रसाद सिंह की पत्नी सरिता सिंह, विवाहित एवं गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह तथा उनका बेटा रवि कुमार शामिल हैं। तीनों को धारदार हथियार से हत्या की गई है। घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सिदगोड़ा पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी रविन्द्र प्रसाद सिंह पूछताछ में सहयोग नहीं बरत रहें हैं।

Jamshedpur News:सिदगोड़ा में रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी,बेटी व बेटे की निर्मम हत्या
घटना की जानकारी देते एएसपी ऋषभ त्रिवेदी।

लगातार बयान बदल रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों एवं हत्या के आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। मोबाइल की जांच के बाद बहुत कुछ साफ होने की संभावना है। हत्या के आरोपी का दामाद घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। बहरहाल यह पता नहीं चल पाया है कि सेवानिवृत्ति कर्मी ने अपने ही सगे लोगों की बेरहमी से हत्या क्यों की। उधर घटना की सूचना पाकर स्थानीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू घटना स्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा ली। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाएं कम है। हत्या किसी समस्या का सामाधान नहीं है। उन्होंने तीन लोगों की बेरहमी से हत्या करने वालें शख्स को कठोर सजा देने की मांग की है।


हत्या की जांच करने पहुंचे एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि अभियुक्त स्वयं को मानसिक रूप से बीमार बता रहा है। मोबाइल आदि का पासवर्ड नहीं बता रहा है। तकनीकी विशेषज्ञ टीम घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा कर हर एंगल से जांच कर रही है। हत्या में कुल्हाड़ी एवं हथौड़े का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि संभवतः घटना को सुबह अंजाम दी गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *