पाकुड़ संवाददाता,
पाकुड़: में खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार क्षण देखने को मिला, जब शेखर बॉस के जन्मदिन के अवसर पर दिवा-रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में जिले के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिन से लेकर रात तक चले इस मुकाबले में खिलाड़ियों का जोश, ऊर्जा और खेल भावना देखने लायक रही।
खास आकर्षण रहा पुराने और नए खिलाड़ियों के बीच हुआ मैत्री मैच, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अनुभवी खिलाड़ियों की रणनीति और युवा खिलाड़ियों की तेज़ी का शानदार मेल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि युवाओं को सही दिशा भी प्रदान करते हैं।