बरवाडीह:-बरवाडीह प्रखंड के मंगरा पंचायत अंतर्गत मुर्गीडीह स्थित बूथ संख्या 22 के भाजपा बूथ अध्यक्ष अजय सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने शामिल होकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में मंडल कमेटी के सदस्य दिवंगत अजय सिंह के घर पहुंचे और ब्रह्मभोज में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि अजय सिंह का 24 फरवरी 2026 को निधन हो गया था।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि अजय सिंह का अचानक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अजय सिंह पार्टी के सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता थे, जो पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार पूरी मजबूती के साथ शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव सहयोग करता रहेगा।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह चेरो, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सोशल मीडिया सह जिला प्रभारी बंटी ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी संतोष सिंह, पवन कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।