सतबरवा, पलामू। सतबरवा प्रखंड क्षेत्र स्थित बलवंत सिंह नामधारी इंटर मेमोरियल कॉलेज में सोमवार को विद्यार्थियों का विदाई समारोह सह होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
समारोह का शुभारंभ सतबरवा थाना के एसआई प्रदीप कुमार, डॉ. ज्योति सिन्हा, नरेगा अकाउंटेंट प्रेमचंद कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा, प्रधानाध्यापक मनु देव, प्रधान सहायक विशाल सिंह, सहायक भोला मेहता, क्लर्क अभिमन्यु सिंह, शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, निकिता कुमारी एवं शिक्षक चंचल यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम दिनांक 02 मार्च 2026, सोमवार को दोपहर 12:30 बजे प्रारंभ हुआ और अपराह्न 3:30 बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा अपने पसंदीदा गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कॉलेज प्रबंधन की उपस्थिति में पूरा कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बनारसी पासवान एवं राजीव सोनी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शिक्षा से ही संस्कार, अनुशासन और सही दिशा मिलती है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के प्रति विशेष रुचि रखने का संदेश दिया।
अंत में सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।