Read Time:1 Minute, 7 Second
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा 28 फरवरी, शनिवार को आयोजित की जाएगी। यह आमसभा कंपनी परिसर स्थित पुराना कैंटीन प्रांगण में शनिवार को अपराह्न 01:00 बजे से आयोजित होगी।
यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने यूनियन के सभी सदस्यों से निर्धारित आमसभा में ससमय भाग लेने की अपील की है।
बताते चलें कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपने संविधान के तहत प्रतिवर्ष नियमित रूप से वार्षिक आमसभा आयोजित करती रही है। इस आमसभा में वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाता है तथा विभिन्न प्रस्ताव पारित किए जाते हैं।
आम सभा में सेवा निधि, लीव बैंक एवं मजदूरों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।