Views: 66
1 0
S.D.M आवासीय विद्यालय में 11वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

S.D.M आवासीय विद्यालय में 11वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

सतबरवा (मुरमा)।S.D.M आवासीय विद्यालय, मुरमा (सतबरवा) में गुरुवार को 11वां वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक सह प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने की। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ केक काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी, धावाडीह पंचायत की मुखिया रिंकी…

S.D.M आवासीय विद्यालय में 11वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
Read Time:3 Minute, 47 Second
S.D.M आवासीय विद्यालय में 11वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

सतबरवा (मुरमा)।S.D.M आवासीय विद्यालय, मुरमा (सतबरवा) में गुरुवार को 11वां वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक सह प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने की। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ केक काटकर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी, धावाडीह पंचायत की मुखिया रिंकी यादव, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा तथा पांकी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सह प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ संगीत, खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है तथा नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है

मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी एवं मुखिया रिंकी यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में इस प्रकार का भव्य आयोजन करना और बच्चों की प्रतिभा को निखारना अत्यंत सराहनीय है। वार्षिक उत्सव जैसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा एवं सांसद प्रतिनिधि अजय उरांव ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर नैतिक मूल्यों, संस्कारों और प्रतिभा को निखारना है। विद्यालय शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है।

कार्यक्रम में जिला परिषद सुधा कुमारी, मुखिया रिंकी यादव, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि अजय उरांव, अरविंद सिंह, विद्यालय के शिक्षक अभिषेक कुमार, पूर्व शिक्षक त्रिपुरारी पाठक, अनुप्रिया कुमारी, लक्ष्मी देवी, सुनीता कुमारी, संध्या देवी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports