मनिका (लातेहार)।
मनिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बंदुआ पंचायत के बंदुआ गांव निवासी एवं फॉरेस्ट विभाग के सेवानिवृत्त सिपाही सीताराम पासवान का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 80 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
परिजनों के अनुसार, शनिवार दिनांक 27 दिसंबर 2025 को अपराह्न लगभग 3:30 बजे उन्होंने अपने पैतृक आवास बंदुआ में ही अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों ने बताया कि दिवंगत सीताराम पासवान का अंतिम संस्कार वाराणसी (बनारस) के मणिकर्णिका घाट में किया जाएगा। इसके लिए उनका पार्थिव शरीर रात्रि लगभग 12 बजे बंदुआ से वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा।
निधन की सूचना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पासवान मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान ईश्वरी प्रसाद, समाजसेवी रमेश पासवान, मनोज प्रसाद, मनोज यादव, राजू चौरसिया, दशरथ यादव, छोटे लाल प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।