गोमिया।
रविवार को हजारी पंचायत की मुखिया तारामणि भोक्ता की अध्यक्षता में स्वांग हजारी मोड़ स्थित हवाई अड्डा परिसर में स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से “हवाई अड्डा बचाओ, हवाई अड्डा विकास समिति” का गठन किया गया।
बैठक के दौरान 19 सदस्यों वाली संयोजक मंडली का भी गठन किया गया। इसमें मंटू यादव, रोहित यादव, राजकुमार यादव, केदार यादव, हरि प्रजापति, आमोद प्रजापति, गणेश यादव, लखन यादव, चंद्रदीप पासवान, बबलू यादव, मंटू यादव, परमेश्वर प्रजापति, राहुल यादव, जगदीश यादव, अर्जुन प्रजापति, कल्याणी देवी समेत कई लोगों को शामिल किया गया।
समिति ने हवाई अड्डा परिसर के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, शरारती तत्वों पर रोक लगाने तथा सौंदर्यीकरण कार्य के लिए फंड जुटाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए। साथ ही युवाओं को हवाई अड्डा क्षेत्र में नियमित दौड़-प्रशिक्षण हेतु प्रेरित करने पर भी बल दिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह हवाई अड्डा क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है और इसे सुरक्षित रखना सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि इसी मैदान में अभ्यास कर कई युवा विभिन्न डिफेंस सेवाओं, ग्रामीण पुलिस एवं जिला पुलिस में चयनित हो चुके हैं।
बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।